फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   man hanged himself to death

सहारनपुर : प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, इस हाल में मिला शव

Sat, 20 Mar 2021 07:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
man hanged himself to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र  में एक युवती ने जहर खा लिया, जबकि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवती ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को गांव लाए और अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का ही एक युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह के समय जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 


जानकारी में आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते युवती ने जहर खाया। उसकी मौत की खबर मिलने पर युवक ने भी फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। -अतुल शर्मा, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed