{"_id":"605605ef8ebc3e8d195ac3df","slug":"man-hanged-himself-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही फांसी के फंदे पर झूल गया युवक, इस हाल में मिला शव
Sat, 20 Mar 2021 07:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में एक युवती ने जहर खा लिया, जबकि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवती ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को गांव लाए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का ही एक युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह के समय जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
जानकारी में आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते युवती ने जहर खाया। उसकी मौत की खबर मिलने पर युवक ने भी फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। -अतुल शर्मा, एसपी देहात