फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mamooli vivad mein pati ko mar dala

मामूली विवाद में पति को मार डाला

Thu, 20 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। खाना बनाने में देर होने पर पति ने डांट दिया तो गुस्साई पत्नी ने सिर में डंडा मार कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पत्नी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर का रहने वाला 38 वर्षीय सुधीर पुत्र जयपाल कस्बे में बीज खाद की दुकान करता था। उसके भाई नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर आ गया था। रात लगभग आठ बजे तक खाना नहीं बना तो उसका इस बात को लेकर पत्नी पूनम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पूनम ने सुधीर के सिर में डंडा मार दिया जिससे वह गश खा कर नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सहारनपुर मेडीग्राम पहुंचे जहां चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए। रात भर मामले की सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मृतक के भाई नरेंद्र ने थाना पर अपने भाई की हत्या का आरोप भाभी पूनम पर लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शाम पीएम के बाद शव गांव पहुंचा और बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज न होने से खफा ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार के बाद थाने पहुंचे और हत्यारोपी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और पूनम को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई के अनुसार पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था और पूनम उसके भाई के साथ इस तरह की हरकतें करती रहती थी। तीन माह पहले वह अपने मायके मुआना हरियाणा चली गई थी। पांच दिन पहले ही समझौते के बाद वापस आई थी। इस दंपति के केवल एक बच्चा दस साल का बेटा है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह उज्ज्वल का कहना है कि ग्रामीण की मौत के बारे में पहले उसके भाई ने गला दबा कर हत्या करने फिर दूसरी तहरीर में डंडा मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। यदि पत्नी वास्तव में दोषी है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूनम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed