फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Making ration cards of characters started, 4324 were made

पात्रों के राशनकार्ड बनाना शुरू, 4324 बनाए गए

Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Making ration cards of characters started, 4324 were made
सहारनपुर। अपात्रों द्वारा राशन कार्ड समर्पित करने के बाद जिला पूर्ति विभाग ने अब पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनानेे शुरू कर दिए हैं। अब तक किए गए आवेदनों में से 4324 नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि पात्रों की सत्यापन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग द्वारा उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण कराया जाता है। इसमें पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड धारक दोनों शामिल हैं। इनमें से 54,618 राशन कार्ड धारक अंत्योदय योजना और 5,29,380 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। इनको महीने में दो बार खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण योजना शामिल है। अपात्रों को चिह्नित करने के लिए जनपद में मई महीने से राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कार्य चल रहा है। करीब तीन महीने बाद भी जनपद में राशन कार्डों का करीब दस प्रतिशत ही सत्यापन हो सका है। जल्द सत्यापन को लेकर पूर्ति विभाग संबंधितों को कई बार रिमाइंडर भेज भी चुका है। इसके बावजूद सत्यापन कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस बीच पूर्ति विभाग ने पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पात्रों व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाने शुरू कर दिए गए हैं। अब तक जनपद में 4324 राशन कार्ड नए बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछले दिनों 7300 से अधिक अपात्रों ने अपने राशन कार्ड समर्पित कर दिए थे। अभी पात्रों का सत्यापन कार्य चल रहा है। इसके बाद ही नए राशन कार्ड बनाने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed