फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make yourself strong by creating self-confidence, daughters

आत्मविश्वास पैदा कर खुद को मजबूत बनाएं बेटियां

Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Make yourself strong by creating self-confidence, daughters
दीक्षा सिंह - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज में नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ डॉ. अनीता सोनकर ने छात्राओं को ‘चुप्पी तोड़ो बेहिचक बोलो’ का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपराजिता बनना होगा। इसके लिए उन्हें अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर और मजबूत बनना होगा।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. कल्पना राव ने कहा कि बेटियों के जीवन में मां का किरदार अहम होता है। उन्हें हर दिन हर पल बेटियों को सशक्त बनाने का माहौल पैदा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बेटियों को स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर भी विशेष ध्यान देने पर बल दिया। मुख्य सेविका अलका त्रिपाठी ने बेटियों को जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया, जिससे वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकसित हो सके और बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके। फार्मेसिस्ट विभाग अध्यक्ष डॉ. नेहा त्यागी ने कहा कि संकल्प जीवन में रास्ता दिखाने का काम करता है, इसलिए बेटियों को मजबूत इरादों के साथ जीना चाहिए। भाजपा नेता यशपाल ने कहा कि बेटी एवं महिलाओं के लिए सरकार अनेक माध्यमों से उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प है। सिड़की पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह एवं सब इंस्पेक्टर संजय गिरी ने छात्राओं को कहा कि जब भी उनके साथ गलत हो तो तुरंत 1090 पर फोन करें। पांच मिनट में पुलिस सहायता उन्हें मिल जाएगी। उन्होंने बेटियों से गलत का प्रतिरोध करने का संदेश दिया। कॉलेज सचिव ईशु मित्तल एवं डायरेक्टर डॉ. सम्राट सिंह ने छात्राओं से कहा ईमानदारी और मेहनत के बल पर जीवन में सफलता हासिल करें।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल रजनी, शिवानी, कांस्टेबल मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित चौधरी, कमल कृष्ण सिंह, अंकुर त्यागी, विकास चौधरी, रेणु धीमान, मनोज राणा, अमित जैन, अवनीश चौहान ,दीपक राणा, गुलफाम अली, शाहनवाज मलिक ,विकास कुशवाहा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दायित्वों के प्रति भी हों जागरूक
कॉलेज की बीएड प्राचार्या स्वीटी मलिक ने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के साथ ही दायित्वों प्रति भी जागरूक हों। लक्ष्य निर्धारित कर स्वावलंबी बनें।
मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बने
शिक्षिका छवि त्यागी का कहना है कि छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से अपने आप को मजबूत बनाना होगा, तभी भविष्य में समस्याओं से जूझने के लिए बल मिलेगा। जिसके लिए अपने दिनचर्या में शुद्ध एवं पौष्टिक आहार को शामिल करना होगा।
योग को अपने जीवन में करें शामिल
शिक्षिका दीक्षा सिंह का कहना है कि छात्राओं को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए, जिससे कि वे अनेक बीमारियों से बची रहे।
बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने को करें प्रेरित
शिक्षिका कामिनी चौहान ने कहा कि छात्राएं समाज में अभिभावकों को अपने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित करें। बेटा-बेटी के भेदभाव को खत्म करने के लिए भी काम करें।

ऐसे कार्यक्रमों से लें सीख
छात्रा काजल राणा का कहना था कि छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों से सीख लेनी चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए प्रत्येक शोषण का डटकर विरोध करना चाहिए।

कामिनी चौहान

कामिनी चौहान- फोटो : SAHARANPUR

काजल राणा

काजल राणा- फोटो : SAHARANPUR

स्वीटी मलिक

स्वीटी मलिक- फोटो : SAHARANPUR

छवि  त्यागी

छवि त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

नागल के आईआईएमटी में अपराजिता कार्यक्रम में  मंचासीन अतिथिगण

नागल के आईआईएमटी में अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed