{"_id":"60e49c6e8ebc3e9ea7053e87","slug":"make-up-the-earth-by-planting-trees-saharanpur-news-mrt546175875","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर किया धरती का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर किया धरती का शृंगार
विज्ञापन
पौधरोपण कर किया धरती का शृंगार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले नवीन मंडी स्थल सहित कई गांवों में पीपल, बरगद व सहजन आदि के पौधे रोपित किए गए।
भाजपा नेता विकास गुप्ता, पूर्व प्रधान विपिन बंसल, नरेंद्र मलिक, ग्रामीण विकास समिति के आयुष कांबोज, अनमोल अरोड़ा, अमन धीमान व संयम अरोड़ा मौजूद रहे। समिति संरक्षक प्रमोद शर्मा ने बताया कि समिति ने 1111 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। अब तक करीब 500 पौधे रोपित किए जा चुके हैं। आरएसएस टीम की अगुवाई कर रहे पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक 700 पौधे लगाए हैं।
छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार एवं कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर द्वारा कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। भूपेंद्र पुंडीर, अजय शर्मा, रामेश्वर पालीवाल, भंवर सिंह, मनोज कुमार, मुकेश राही, ओमवीर सिंह, विपिन कुमार, आशुतोष बहादुर, अर्पणा रूहेला, दीपाली गुप्ता, रीना पाल, इंदिरा राजेश, ईशा चौहान, ओमप्रकाश, सुनील दत्त, घनश्याम आदि का सहयोग रहा।