फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make Priyanka Gandhi's 29 rally in Meerut a success

प्रियंका गांधी की मेरठ में 29 को प्रस्तावित रैली को सफल बनाएं

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Make Priyanka Gandhi's 29 rally in Meerut a success
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में विचार रखते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा ने 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में डॉ. संजीव शर्मा ने रैली की जिले स्तर पर हो रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा जिले और महानगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए नागरिकों को भी जानकारी दें और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए विकल्प के रूप में कांग्रेस को ही देख रही है।
विज्ञापन

इसमें विधायक मसूद अख्तर और जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई, तब से भय, भ्रष्टाचार व बदहाली का सिलसिला चल रहा है। कांग्रेस की वापसी के साथ जनता को राहत मिलेगी। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जनता को भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण त्यागी, आईसीसी जावेद साबरी, सत्येंद्र सिंह, विजय शर्मा, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, राहत खलील, इंदौर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशी बने प्रदेश प्रवक्ता, प्रवीण प्रदेश सचिव
सहारनपुर। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी को पार्टी हाईकमान ने संगठन में प्रदेश सचिव बनाया है। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया को प्रदेश प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का मंडल प्रभारी बनाया। इस मौके पर प्रवीण चौधरी व शशी वालिया को प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, इमरान कुरैशी और अमरदीप जैन ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed