फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maize will be purchased for the first time in the district, four purchasing centers opened

Saharanpur News: जिले में पहली बार होगी मक्का खरीद, चार क्रय केंद्र खोले

Wed, 04 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Maize will be purchased for the first time in the district, four purchasing centers opened
सहारनपुर। जनपद में पहली बार सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद भी होगी। इसके लिए खाद्य विभाग के चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर 31 दिसंबर तक मक्का खरीद की जाएगी। जिले में करीब 8850 हेक्टेयर मक्का फसल का क्षेत्रफल है।
विज्ञापन

किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से धान और गेहूं की सरकारी होती है। इस बार जनपद में मक्का खरीद के लिए भी चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर किसानों को मक्का की फसल बेचने का मजबूर ना होना पडे। प्रदेश सरकार ने इस बार मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जिले में करीब 8850 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की खेती है। जनपद में मक्का की औसत उत्पादकता 24.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसे देखते हुए मक्का का उत्पादन 21554 मीट्रिक टन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद के मक्का क्रय केंद्र --
विकास खंड क्रय केंद्र
बलियाखेडी नवीन मंडी स्थल सहारनपुर
गंगोह नवीन मंडी स्थल गंगोह
रामपुर मनिहारान नवीन मंडी स्थल रामपुर मनिहारान
सढौली कदीम विपणन गोदाम बेहट एट गंदेवड
नोट: खाद्य विभाग के अनुसार।
मक्का खरीद के मानक --
संगठक अधिकतम सीमा
विजातीय तत्व 01 प्रतिशत
अन्य खाद्यान्न 02 प्रतिशत
क्षतिग्रस्त दाने 1.5 प्रतिशत
बदरंग दाने 4.5 प्रतिशत
अपरिपक्व दाने 03 प्रतिशत
घुन लगे दान 01 प्रतिशत
नमी 14 प्रतिशत
जनपद में पहली बार मक्का की सरकारी खरीद होगी। इसके लिए चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। अभी तक क्रय केंद्रों पर मक्का नहीं आई है। - आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed