{"_id":"6a67b9de96ae48a42709f856","slug":"maintain-special-surveillance-over-sensitive-and-crowded-areas-ssp-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180535-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रखें विशेष निगरानी : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रखें विशेष निगरानी : एसएसपी
Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के भी निर्देश दिए।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहें। उन्होंने निर्धारित रूट डायवर्जन योजना का शत-प्रतिशत पालन कराने, सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्गों, शिविरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, डीजे वाहनों के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए रखने, स्वास्थ्य, नगर निगम, परिवहन, विद्युत और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।