फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mahaveer jayanti par nikali palki yatra

महावीर जयंती पर निकाली भव्य पालकी यात्रा

Mon, 10 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
mahaveer jayanti par nikali palki yatra
देवबंद में महावीर जयंती पर पालकी यात्रा निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2616वां जन्मकल्याणक महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा भव्य पालकी यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


श्री दिगंबर जैन सरागवाड़ा, नेचलगढ़, कानूनगोयान और मंदिर जी बाहरा में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन समाज ने भव्य पालकी यात्रा निकालकर भगवान महावीर के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में सुबह नित्य नियम पूजन, श्री जी का अभिषेक, एवं भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की गई। पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन सरागवाडा मंदिर से प्रारंभ होकर नेचलगढ़ मंदिर में पहुंची। जहां इंद्रों ने भगवान महावीर का सहस्त्र कलशों से अभिषेक किया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात मंदिर कानूनगोयान में हुई बोलियों में भगवान का ख्वासी बनने का सौभाग्य महेशचंद रजनीश कुमार जैन व खजांची बनने का सौभाग्य मुकेश जैन वैभव जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने पालकी यात्रा में पहुंचकर प्रभु की भक्ति की। आचार्य प्रदीप शास्त्री पीयूष ने भगवान महावीर के जन्म पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष संजीव जैन, राकेश जैन, बिजेंद्र जैन, अखिलेश जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन, रीता जैन, सुरेश जैन, डा. डीके जैन, रेखा जैन, अतुल जैन, संगीता जैन, अजय जैन, मोनिका जैन, पायल जैन, अंजली जैन, शिल्पी जैन, नितिका जैन, विकास जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली गई भगवान महावीर की शोभायात्राएं
रामपुर मनिहारान/ चिलकाना /नानौता। जैन तीर्थकर भगवान महावीर जी की जयंती पर जिले के देहात में कई स्थानों पर बैंडबाजों तथा जैन धर्म से संबंधित झांकियों के साथ भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

रामपुर मनिहारान में सकल दिगंबर जैन समाज कार्यकारिणी के तत्वावधान में नगर में अंहिसा के पुजारी भगवान महावीर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां पेश की गई। जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में प्रधान विनोद जैन, श्रवण कुमार जैन, सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, वीरेश जैन, पवन जैन, निपुण जैन, सपन जैन, भूपेंद्र जैन, हर्ष जैन, अभिषेक जैन, विकास आदि रहे।

चिलकाना में सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जी की भव्य शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ हुई जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड होती हुई जैन बाग पहुंची। शोभायात्रा में एक स्वर्ण मंडित रथ पर अभिनंदन जैन भगवान महावीर जी की प्रतिमा लेकर बैठे  थे, जबकि खंजाची राजीव जैन और सारथी देवेंद्र जैन थे। जलाभिषेक एवं पूजन के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर जी में आकर सम्पन हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार
मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शोभायात्रा का स्वागत कर फल एवं जल वितरित किया गया। शोभायात्रा में प्रमोद कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, सचिन जैन, विनोद जैन, अरविंद जैन, विकास जैन, चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, सुधीर कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, अनुमप जैन आदि मौजूद थे।


नानौता में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी से भगवान महावीर की जयंती के अवसर श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई। रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा को लेकर गांव तिलफरा निवासी अमित जैन सवार हुए। शुभम जैन कुबेर, सचिन जैन पुत्र प्रवीण जैन दांए इंद्र व शुभम जैन पुत्र सुनील जैन को बांए इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभायात्रा के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। इस बीच संजय चौक पर स्नेह जैन, रितु जैन, प्रमोद जैन, आदेश जैन, अंकुर जैन, सुदेश जैन, कालू जैन आदि द्वारा रथ में विराजमान भगवान महावीर की आरती की  गयी। स्नेह जैन, रितु जैन, रेखा       जैन, प्रियंका जैन, सीमा जैन, नेहा जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, आंचल जैन, पूजा जैन, जिनेन्द्र जैन, विशाल जैन, नवकार जैन, कृतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed