{"_id":"68ed54a72d663d158c04ec2c","slug":"maharashtra-businessman-duped-of-raisins-worth-rs-85-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-160896-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महाराष्ट्र के कारोबारी से ठगी 8.5 लाख रुपये की किशमिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महाराष्ट्र के कारोबारी से ठगी 8.5 लाख रुपये की किशमिश
विज्ञापन
छुटमलपुर। एक ठग ने पतंजलि के नाम पर महाराष्ट्र के व्यापारी से करीब 8.5 लाख रुपये की तीन टन किशमिश मांग कर हड़प ली। किशमिश की डिलीवरी बड़कला स्थित एक किराए की दुकान पर ली गई, जहां से ठग रातोरात किशमिश भर कर लापता हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महाराष्ट्र के हीरावाडी पंचवटी नासिक निवासी प्रवीण गोटीराम कुलथे ने बताया कि वह अपनी प्रवीण ड्राय ग्रैप नाम की फर्म से ड्राई फ्रूट का बिजनेस करता है। तीस जुलाई को किसी हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को पतंजलि से जुड़ा बताते हुए तीन टन किशमिश की सप्लाई मांगी। उसी दिन दोनों पक्षों के बीच फोन के माध्यम से ही किशमिश की कीमत तय हो गई। एक अगस्त को हेमंत ने पतंजलि के नाम से करीब सवा आठ लाख रुपये का खरीद आर्डर भेज दिया। आर्डर मिलने पर छह अगस्त को किशमिश ट्रक से दिल्ली रवाना की गई।
आठ अगस्त को दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से किशमिश लेकर हेमंत ने उसे पतंजलि के लिए भेजने की बात कहते हुए रवाना कर दिया। इस दौरान भुगतान पतंजलि माल पहुंचने पर देने की बात कही गई। बाद में हेमंत का फोन स्विच आफ आने लगा। उन्होंने ट्रक चालक के माध्यम से खोजबीन की जिस पर पता चला कि उन्होंने किशमिश छुटमलपुर के बड़कला स्थित एक दुकान में उतारी थी। जब दुकान मालिक से बात की गई तो उसने बताया कि उसने एक व्यक्ति को दुकान एक माह के लिए किराए पर दी थी लेकिन वह माल उतारने के अगले ही दिन दूसरे वाहन में किशमिश भर कर ले गया। उसकी दुकान का किराया भी आरोपी ने नहीं दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। फोन नंबर आदि से ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।