फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Madrasa teacher raped seven year old innocent girl

मदरसा शिक्षक ने सात साल की मासूम से की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Madrasa teacher raped seven year old innocent girl
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति ने मदरसे के शिक्षक पर उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसा अध्यापक की हैवानियत का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मदरसे के अध्यापक पर उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नकुड़ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ती है। 19 जून को उसकी बेटी मदरसे में पढ़ने गई थी। इस दौरान एक अध्यापक ने उसकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि बच्ची ने अपने साथ घटित हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक हामिद जमीर विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed