फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakumbhari University will start the district's first radio station

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शुरू करेगा जनपद का पहला रेडियो स्टेशन

Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maa Shakumbhari University will start the district's first radio station
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। स्टेशन शुरू करने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसको जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। रेडियो स्टेशन एक ओर जहां मीडिया की पढ़ाई में अहम रहेगा। वहीं इसके जरिए शैक्षणिक कार्यक्रमों के जरिए अन्य विद्यार्थियों को भी लाभान्वित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से परिसर में 24 नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। भविष्य में और पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनमें मीडिया भी एक रहेगा। इसी क्रम में विश्वविद्यालय अपना रेडियो स्टेशन भी शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजा गया है। चूंकि शैक्षणिक संस्थानों को स्वीकृति मिलने में परेशानी नहीं रहती है। ऐसे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। मीडिया पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद उक्त विद्यार्थी भी रेडियो पर बोलने और स्टेशन के संचालन का प्रशिक्षण ले सकेंगे। रेडियो स्टेशन मुख्य रूप से शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए होगा। जिसके माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा सकेगी। खास बात यह है कि यह रेडियो स्टेशन सहारनपुर जनपद का पहला स्टेशन होगा। कुलपति प्रो. एचएस सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यह स्टेशन पूरी तरह से शैक्षणिक होगा, जिस पर शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed