फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lucknow the turn of the success now Saharanpur

लखनऊ ने पाई सफलता अब सहारनपुर की बारी

Wed, 25 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराई गई फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता का परिणाम केंद्र सरकार ने मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन


सहारनपुर की बात करें तो यह इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं था। सहारनपुर को दूसरे चरण में रखा गया है, जो 15 जून को प्रपोजल सबमिट करेगा। 

देश के 98 शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में थे। इनमें से 20 का चयन पहले चरण में कर लिया गया था। बाकी के शहरों में से कैपिटल सिटीज यानी उन शहरों को फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में रखा गया, जो किसी प्रदेश की राजधानी हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने मंगलवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहले स्थान पर रहा।

लखनऊ के अलावा वारंगल, धर्मशाला, चंडीगढ़, रायपुर, न्यू टाउन, कोलकाता, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, रांची, अगरतला, फरीदाबाद शहर भी चयन कराने में सफल रहे हैं। सहारनपुर को दूसरे चरण के शहरों में रखा गया है, जो 15 जून को प्रस्ताव पेश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed