फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Shiva does welfare of devotees: Sanjeev

भगवान शिव भक्तों का करते हैं कल्याण: संजीव

Mon, 07 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva does welfare of devotees: Sanjeev
हरी मंदिर में शिव पुराण कथा करते महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ के परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा को विश्राम दिया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज ने कहा कि मनुष्य के कल्याण के वैसे तो सभी साधन बहुत शुद्ध और अच्छे हैं, लेकिन शिवालय जाना एकमात्र ऐसा साधन है, जिसमें किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मनुष्य को अपने घर के निकट किसी भी शिवालय में जाकर एक लौटा जल शिवलिंग पर चढ़ाते हुए भोले बाबा के किसी भी मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य का कल्याण होता है। इसे हर युग में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। सभी कर्मों को ईश्वर के प्रति समर्पित करना चाहिए। यह निष्काम सेवा का सूत्र है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम देव हैं। सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को खीर प्रिय है। खीर एक संपूर्ण आहार है, जिसमें दूध, चावल, मीठा और मेवों का मिश्रण होता है। खीर का भोग लगाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर व्यवस्था में जुटे लोगों और कार्यकर्ताओं को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुधीर, संजय, नितिन, डा. एमके तनेजा, डा. ऋषभ गुप्ता, विनय गौड़, रमेश गांधी, अजय कपिल, संजय कपूर, हरीश चावला, वीरेंद्र आजम, विजय वशिष्ठ, अनुपमा, सरोज, स्नेहलता, नीरू शर्मा, उषा गांधी, संतोष, मिनाक्षी, विधिना, अस्मिता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed