फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Krishna's message will be heard as soon as he touches the flute

बांसुरी को छूते ही सुनाई देगा भगवान श्रीकृष्ण का संदेश

Sun, 16 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's message will be heard as soon as he touches the flute
घंटाघर स्थित हनुमान मन्दिर में डिजिटल श्रीमद भागवत गीता का विमोचन करते बाबा रिजक दास सुदीक्षा द? - फोटो : SAHARANPUR
बांसुरी को छूते ही सुनाई देगा भगवान श्रीकृष्ण का संदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। बांसुरी को छूते ही भगवान श्री कृष्ण का संदेश सुनाई देगा। इसके लिए डिजिटल गीता तैयार की गई है, जिसमें हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में गीता के सभी अध्याय शामिल हैं।
घंटाघर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास और देवी सुदीक्षा ने नारियल फोड़कर, पुष्प अर्पित एवं भगवान श्रीकृष्ण के जप के साथ गीता का विमोचन किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीपी त्यागी के सानिध्य में आरती उतारी गई। डिजिटल गीता निर्माता कंपनी सेफशॉप के प्रभारी जितेंद्र सिंह बताया कि यह गीता बड़ी विलक्षण एवं अद्भुत है, जिसमें संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में सभी 18 अध्याय और 700 श्लोक दिए हैं। मार्केटिंग प्रभारी अरुण कांत बांगा ने बताया कि डिजिटल गीता पर बनाई गई बांसुरी को टच करते ही गीता का संदेश सुनाई देगा। यह एक तरीके से बोलने वाली गीता है। जूनियर भगत सिंह विजय कांत चौहान ने कहा कि भगवत गीता को चित्र में नहीं बल्कि चरित्र में बसाना चाहिए। गीता एक-एक श्लोक मनुष्य के जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर डेमो देखने के बाद श्रद्धालुओं ने डिजिटल गीता प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान इस्कॉन चेयरमैन अशोक गुप्ता, डाक्टर राहुल सिंह, सुरेंद्र कालरा, सोम गोयल, अतुल सिंघल, जसवंत अरोड़ा, रवि वर्मा, मुकेश वर्मा, राधा रमन दास, निमिष कठपाल, महेंद्रपाल, श्रीकांत, दीपक, राजीव कालिया, सुधीर मिगलानी, संजीव जसूजा, गगन गुंबर, विवेक प्रताप, वासुदेव निर्मोही, सुशील कुमार एडवोकेट, अमर जैन, अनिल, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed