{"_id":"684c785e216c46b2a704e1b6","slug":"liquor-was-overflowing-in-the-restaurant-the-excise-team-raided-it-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151734-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेस्टोरेंट में छलक रहे थे जाम आबकारी की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेस्टोरेंट में छलक रहे थे जाम आबकारी की टीम ने मारा छापा
Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट व एक चिकन सेंटर पर छापा मारा। रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। कुछ लोग जाम छलकाते मिले। इस पर टीम ने प्रबंधक व मालिक पर केस दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की प्रवर्तन अभियान चल रहा है। सेक्टर-प्रथम के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने टीम के साथ शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और ढाबों पर कार्रवाई की। खलासी लाइन स्थित यूपी-11 रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पीते पकड़ा गया। इस मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधक और मालिक के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया।
इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर आईटीआई के पास चिंटू चिकन सेंटर पर छापा मारा। जांच में पाया कि चिकन सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस पर चिकन सेंटर के मालिक को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने परिसर में किसी भी प्रकार से बिना लाइसेंस शराब का सेवन न कराएं और न ही इसकी अनुमति दें।