सहारनपुर, गंगोह। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल के अधिष्ठापन समारोह में सुशील ऐरन को अध्यक्ष, अरविंद टेबक को सचिव एवं वैभव गोयल को कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपते हुए कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण कराई गई।
प्रभा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक गवर्नर रजनीश गोयल ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सेवा और समाज एवं क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाले लोगों का सम्मान करना ही लायनवाद का संकल्प है। नोएडा से विनय सिसोदिया, शामली से अरविंद संगल, धीरज, जीवन ज्योति, संदीप चौहान, सहारनपुर से सुशील भनोट, राजन कपूर, राहुल शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि ने अपने सहयोग की बात कहते हुए नवनियुक्त बोर्ड को शुभकामना दी। एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल, एक महिला को सिलाई मशीन और विभिन्न स्कूल के अग्रणीय 12 छात्र-छात्राओं को अभिनंदन पत्र दिए गए। इस दौरान चार छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील ऐरन ने भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। संचालन रजनी राजपूत और पंकज राजपूत ने किया। अरविंद टेबक एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद मखीजा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदीप तायल, रवि शंकर, आदेश गर्ग, नरेश ललित, प्रदीप कपाडिया, डॉ. सुभाष, सुरेंद्र अरोड़ा, डॉ. सुरेंद्र कुमार, तलविंद्र कपूर, स्वाति, सपना टेबक, विजय लक्ष्मी तायल, मधू खन्ना, पल्लवी अरोड़ा, सोनिया, मोनिका आदि मौजूद रहे।