फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   link canal water will be released today

Saharanpur News: लिंक नहर आज छोड़ा जाएगा पानी

Mon, 23 Jan 2023 05:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
link canal water will be released today
रास्तम में लिंक नहर की पटरी के मरम्मत कार्य का जायजा लेते सिंचाई विभाग के अधिकारी
ग्राम प्रधान ने 48 पीड़ित किसानों की सूची प्रशासन को सौंपी
विज्ञापन

एसडीएम बोले : लेखपालों की जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। रास्तम गांव में टूटी लिंक नहर की पटरी की मरम्मत सिंचाई विभाग द्वारा 24 घंटे के भीतर करा करा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
नहर की पटरी टूटने से हुए 48 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसकी सूची ग्राम प्रधान अनिल कुमार द्वारा प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। शुक्रवार रात करीब तीन बजे रास्तम नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, बरसीम एवं सरसों आदि की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई थी। किसानों की सूचना पाकर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शनिवार सुबह नहर का पानी बंद कराकर टूटी पटरी को दुरुस्त कराने का कार्य आरंभ करा दिया था। रविवार शाम करीब पांच बजे तक मरम्मत कार्य पूर्ण करा दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को मरम्मत कार्य का जायजा लेने पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि नहर की पटरी को पक्का करने का कार्य पिछले लगभग 1 वर्ष से चल रहा है। निर्माण कार्य में अभी तेजी लाई जाएगी। सोमवार की सुबह नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान जेई उधम सिंह, संजीव कुमार, अनुज कुमार, जिलेदार सुरेश कुमार, सिंचाई पर्यवेक्षक सचिन कुमार व बॉबी सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि लेखपालों की टीम द्वारा किए गए सर्वे की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed