{"_id":"63c599e986fad828945dbe5d","slug":"like-the-city-pucca-drains-will-be-made-in-the-villages-too-saharanpur-news-c-14-1-80985-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर की तरह गांवों में भी बनेंगे पक्के नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर की तरह गांवों में भी बनेंगे पक्के नाले
Tue, 17 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की तरह ग्राम पंचायतों में भी पक्के नाले बनाए जाएंगे। पहले उन ग्राम पंचायतों में कार्य होगा, जहां पर जलभराव की समस्या अधिक है। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने खाका तैैयार कर लिया है।
दरअसल, जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों से करीब 30 प्रतिशत ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर जरा सी बारिश में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि ग्राम पंचायतों की आबादी बढ़ने के साथ निकासी के लिए बड़े नालों व नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। इस समस्या से निजात के लिए महानगर की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों में आरसीसी के पक्के नाले बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने सर्वे भी कराया है। पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए उन ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर जलभराव की समस्या अधिक है। सर्वे पूरा होते ही जल्द कार्य की शुरुआत होगी।
अलग-अलग चरणों में होगा कार्य
तीन चरणों में यह कार्य होगा। पहले चरण में उन ग्राम पंचायतों में कार्य होगा, जहां जलभराव की अधिक समस्या है। दूसरे और तीसरे चरण में अन्य ग्राम पंचायतों में कार्य को कराया जाएगा। ग्राम पंचायत निधि से इस काम को कराया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में पक्के नालों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कराया जाएगा।
-- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी