{"_id":"692f37c545d090fe1706bed4","slug":"life-saving-armor-ayushman-card-will-be-made-for-1645-lakh-beneficiaries-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164138-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 16.45 लाख लाभार्थियों के बनेंगे जीवनरक्षक कवच आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 16.45 लाख लाभार्थियों के बनेंगे जीवनरक्षक कवच आयुष्मान कार्ड
Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने जिले में जीवनरक्षक कवच आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य बढ़ा दिया है। अब 16,45,445 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। इनमें से 12,08,691 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अभी 4,36,754 कार्ड और बनने हैं। पहले 8,67,367 बनाने का लक्ष्य मिला था।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से चल रही है। इस योजना के तहत कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी फेलियर, स्ट्रोक और बड़ी सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में होता है। सरकार ने योजना को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए जिले का लक्ष्य बढ़ा दिया है ताकि असहाय और जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। योजना में 3,63,580 लाभार्थी परिवार हैं। इनके 16,45,445 लाभार्थी शामिल हैं। योजना से 29 सरकारी और 79 निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं। लक्ष्य के मुकाबले अब तक 3,31,080 परिवारों में 12,08,691 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 70 साल से अधिक 38,462 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने हैं।
-- -- -
-- 25 दिसंबर तक चलेगा महाअभियान
जिले में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का महाअभियान 25 नवंबर से चल रहा है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। एसबीडी जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, जनसेवा केंद्र, ग्राम पंचायत सहायक, राशन डीलर और अनुबंध अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
-- वर्जन
आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी हुई है। अब जिले में 16,45,445 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 25 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष महाअभियान चल रहा है।
डॉ. धर्मवीर सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना