फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life imprisonment to four accused in murder

Saharanpur News: हत्या में चार दोषियों को आजीवन कारावास

Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to four accused in murder
सहारनपुर। युवक की हत्या कर शव छिपाने के मामले में अदालत ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 1.30 लाख का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता राजबीर सिंह ने बताया कि 11 मार्च 2012 को मतलूब निवासी गांव बाड़ीमाजरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मतलूब ने बताया था कि उसके बेटे प्रवेज का महबूब, महमूद, जिंदा और अमजद निवासी बाड़ी माजरा ने अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद इन्होंने लाश को छिपा दिया था। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में विवेचक निरीक्षक प्रमोद कुमार और पैरोकार हेडकांस्टेबल पंकज कुमार ने अदालत में सशक्त पैरवी। मंगलवार को गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जिला जज ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 1.32 लाख का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

पड़ोसी ने की चोरी, तीन घंटे में गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के इंद्राचौक निवासी फरमान के घर को सोमवार की एक चोर ने निशाना बनाया। पुलिस ने तीन घंटे में चोर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपी सद्दाम निवासी मंसूर कॉलोनी को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि सोमवार की रात उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले फरमान के घर उसने चोरी की थी। आरोपी के पास से नकदी, जेवरात, मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ है। फरमान ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी। पुलिस ने तीन घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed