फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life imprisonment to 10 culprits who murdered real brothers

Saharanpur News: सगे भाइयों की हत्या करने वाले 10 दोषियों को आजीवन

Thu, 01 Feb 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to 10 culprits who murdered real brothers
थितकी में कोर्ट के फैसले के बाद घर में इकठ्ठा लोग।
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव थीतकी में मकान के विवाद में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या के मामले में 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन पर दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दोषी एक ही कुनबे हैं, जो आपस में भाई लगते हैं।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता सोनवीर सिंह ने बताया कि 28 नवंबर 2014 को कोतवाली देवबंद के गांव थीतकी में सनव्वर (35) और आलमगीर (40) पुत्रगण खुर्शीद की मकान के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिवार के सदस्य मुकर्रम अली ने गांव के ही सरफराज, सरताज, सत्तार पुत्र इकराम, उस्मान, लुकमान, शानू पुत्र इस्लाम, सय्यद पुत्र इमरान, गय्यूर व मशरूर पुत्र इरफान और इनके चाचा सलीम सेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। इनमें एक आरोपी नाबालिग था, जबकि एक अन्य आरोपी इकराम की मृत्यु हो गई थी। मामले में परिजनों और पुलिस ने सशक्त पैरवी की। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक ललित नारायण झा ने 10 दोषियों को गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed