{"_id":"57f3fce44f1c1b8932270aa9","slug":"lhraagi-farm-with-addiction-free-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यसन मुक्त जीवन के साथ लहराएगी खेती-किसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यसन मुक्त जीवन के साथ लहराएगी खेती-किसानी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खेती
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं सरकार के संयुक्त प्रयास से चल रहे किसान सशक्तिकरण अभियान का समापन किया गया। जिसमें किसानों को व्यसन मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
मोहल्ला नवीननगर स्थित जनपदीय मुख्य सेवा केंद्र पर समापन समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक जेके शाही एवं विशिष्ट अतिथि डीएम मोहम्मद शफक्कत कमाल शामिल हुए।
ब्रह्मकुमारी संगीता बहन ने कहा कि किसानों की दशा को देखते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ व्यसन मुक्त जीवन, नारी सशक्तिकरण, जैविक एवं यौगिक खेती के बारे में, बाल विवाह विषयों पर प्रवचन दिए गए।
विज्ञापन
पलवल से ब्रह्मकुमार राजेंद्र ने शाश्वत यौगिक खेती के बारे में बताया। कुरुक्षेत्र से पहुंची नीरू बहन ने बताया कि 18 दिनों में अभियान द्वारा 93 गांवों में किसानों के कार्यक्रम किए गए। जिसमें 15755 लोगों ने लाभ लिया। 600 लोगों ने व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया।
1100 लोगों ने शाश्वत यौगिक खेती करने का आश्वासन दिया। संतोष बहन ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से मानसिक परिवर्तन होता है। जिससे सुख, शांति एवं तनाव मुुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
डीआईजी जेके शाही ने कहा कि वर्तमान में इस प्रकार के समाज सुधार के कार्यों की जरूरत है। संस्था द्वारा वातावरण को शांत बनाने में अच्छा कार्य कर रही है। कार्य आगे चलता रहना चाहिए।।
देवबंद में सीडीओ दीपक मीणा ने कहा कि किसान को सशक्त होने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति बढ़ानी होगी। सीडीओ मंगलवार को बंदरजुड्डा गांव में किसान सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शिवचौक शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ दीपक मीणा ने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रयास की सराहना करते हुए लोगों से नशा न करने का संकल्प कराया। साथ ही किसानों से अपने घरों में शौचालय बनवाने को भी प्रेरित किया।