फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lessons given to overcome mental depression and stay healthy

मानसिक अवसाद से उबरने और स्वस्थ रहने की दी सीख

Sat, 11 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lessons given to overcome mental depression and stay healthy
नागल में बालिका सुरक्षा की शपथ लेती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
नागल। छुटमलपुर। गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कोटा में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं %चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो% के अंतर्गत परामर्श सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन

शिविर में रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूनम यादव ने छात्राओं से घर परिवार, गांव, क्षेत्र, समाज एवं कॉलेज परिसर में उनके साथ होने वाले बर्ताव के बारे में जानकारी प्राप्त की और कोविड-19 के बाद मानसिक अवसाद से उबरने और स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने के लिए उपयोगी सुझाव भी प्रदान किया। अभिभावकों को डॉ. ज्योति त्रिपाठी के द्वारा बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। डॉ. संतोष चौधरी ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. कल्पना राव ने लैंगिक समानता पर विशेष बल दिया। डॉ. प्रताप सिंह रावत, विनोद कुमार, इस्तकार अली, दिलशाद आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के रसूलपुर कलां गांव में थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। गागलहेड़ी के गांव पिजौरा में मिशन शक्ति फेस तीन के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान ने बालिकाओं को सार्वजनिक स्थलों, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि छेड़खानी, अभद्रता इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कल्पना त्यागी और प्रधानाचार्य पूजा ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सुमन शर्मा, रेनू राणा, पूनम, सीमा रहे।

पिजौरा में छात्राओं को जागरुक करती पुलिस

पिजौरा में छात्राओं को जागरुक करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed