फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard entered the dairy and killed the goats

तेंदुए ने डेयरी में घुसकर बकरियों को मार डाला-

Thu, 28 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the dairy and killed the goats
बेहट। गांव मेघनमजरा में तेंदुए ने आबादी से बाहर स्थित एक डेयरी में चार बकरियों को मार दिया। उनके अवशेष गन्ने के खेत में मिले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र के गांव मेघनमजरा निवासी चंदवीर की गांव की आबादी से बाहर डेयरी है। उसने डेयरी में दुधारू पशुओं के साथ चार बकरियां भी पाल रखी थी। रात करीब दस बजे जब चंदवीर डेयरी में पहुंचा, तो एक बकरी मृत हालत पर खूंटे के पास पड़ी मिली। डेयरी की दीवार पर तेंदुए को बैठा देखकर चंदवीर शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़ा। वह ग्रामीणों के साथ लौटा तो डेयरी से तीन अन्य बकरियां भी गायब थी। तलाश करने पर उनके अवशेष पास ही एक गन्ने के खेत में पड़े मिले। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है और खेतों की तरफ जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। रेंज क्षेत्राधिकारी आरएन किमौटी ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई हैं। जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed