फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard came in cage, forest workers left in the forest

पिंजरे में आया तेंदुआ, वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा

Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard came in cage, forest workers left in the forest
ग्लोकल यूनिवर्सिटी में रखे पिंजरे में फंसा तेंदुआ - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। मिर्जापुर क्षेत्र में सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर गांव कासमपुर के पास सड़क किनारे स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी परिसर में पांच दिन पूर्व घुसा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में आ ही गया। इस दौरान पिंजरे में कैद तेंदुए की वीडियो बनाने को लेकर आपाधापी मची रही।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ ग्लोकल यूनिवर्सिटी में घूमता नजर आया। इसके बाद ग्रामीणों एवं वहा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ में दहशत का माहौल बन गया था। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा उसकी तलाश में जुट गई थी। दो दिन पूर्व तेंदुए ने बाइक सवार वनकर्मियों का पीछा भी किया था जिसमें वह बाल बाल बचे थे। रविवार की रात में यूनिवर्सिटी में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। यह पता चलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। पिंजरे में बंद तेंदुए की वीडियो बनाने के लिए इनमें आपाधापी मची रही। सोमवार की सुबह शिवालिक वन प्रभाग की डीएफओ श्वेता सैन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित दूर ले जाकर जंगल में छुड़वा दिया। बताया गया कि यह यूनिवर्सिटी शिवालिक जंगल से सटी है। ऐसे में यहां जंगली जानवरों के आने का खतरा ज्यादा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed