{"_id":"600080258ebc3e32921af55c","slug":"lekhpal-restrains-on-the-order-of-sdm-saharanpur-news-mrt52054231","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने रुकवाई चकरोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने रुकवाई चकरोड
विज्ञापन

गंगोह। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने जबरन बनाई जा रही चकरोड का कार्य रुकवा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खालिदपुर निवासी कुलदीप सिंह, रामदास, राकेश, संदीप कश्यप, महिपाल सिंह, रामकुमार विकास आदि ने एसडीएम को लिखित में शिकायत दी थी कि एक चकरोड गांव के दबंगों द्वारा जबरन बनाई जा रही है। इससे उनके खेत की जमीन को भी उसमें मिलाया जा रहा है। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर चकरोड का काम रुकवा दिया। किसानों का कहना है यदि जमीन ही लेनी है तो उसके लिए उनकी सहमति होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।