{"_id":"646d0d9edff54aacbc09a044","slug":"leaving-the-whole-world-i-have-come-baba-come-to-take-me-at-that-turn-of-khatu-wale-rings-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-2979-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आ गया मैं बाबा सारी दुनिया छोड़कर, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आ गया मैं बाबा सारी दुनिया छोड़कर, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पर...
Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के भूतेश्वर मैदान पर आयोजित भजन संध्या में भजन गाते कन्हैया मित्तल
सहारनपुर। श्रीराम बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट ने वार्षिकोत्सव पर एक शाम श्री बालाजी व खाटू श्याम बाबा के नाम कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आ गया मैं बाबा सारी दुनिया छोड़कर, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पर... सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
महानगर में सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित श्री भूतेश्वर मैदान पर सोमवार की रात भजन संध्या में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डाॅ. अजय कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन रहे। सर्व प्रथम समिति के पदाधिकारियों ने श्री बालाजी महाराज और बाबा श्री खाटू श्याम के विग्रह के सम्मुख पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रीराम, श्री बालाजी महाराज, श्री श्याम बाबा, हर-हर महादेव, शीश के दानी की जय सहित अनेक देवी-देवताओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कन्हैया मित्तल ने भजनों की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने जो राम को लाए हैंं, हम उनको लाएंगे... भजना सुनाकर श्रद्धालुओं में जोश भर दिया। इसके अलावा बाबा खाटू श्याम और श्री बालाजी महाराज के अनेक भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इनके अलावा जयपुर से आई गायक साक्षी अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
इस दौरान सतीश सिंघल, हितेश गर्ग, माई दयाल सिंह, विश्वनाथ गोयल, अमित अग्रवाल, पंडित प्रगीत कौशिक, सचिन गोयल, राहुल जैन, मनोज गोयल, संजय कर्णवाल, जय राम गौतम, प्रवीण वर्मा, सौरभ मित्तल, , आशीष बंसल, सुमित बजाज, हर्षित गोयल मौजूद रहे।