फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leaving SP and assuming membership of BJP

सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

Sun, 13 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Leaving SP and assuming membership of BJP
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय अन्य दल छोड कर भाजपा शमिल होते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
विज्ञापन

सहारनपुर। कई सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी को सदस्यता दिलाई।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेेश जैन के समक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह सिसौदिया, जिला सचिव अरुण कुमार और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनैतिक दलों के लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। दुष्यंत सिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ही सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका उत्थान कर रही है। इस दौरान ठाकुर जसवंत सिंह, उमेश शर्मा, गौरव गर्ग, विशाल दुआ, कुलबीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed