{"_id":"589cb55e4f1c1b875237b633","slug":"leave-all-the-work-undertaken-in-order-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब काम छोड़ दे मतदान के वास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब काम छोड़ दे मतदान के वास्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मतदान करने का आह्वान करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना जरूरी है।
दुख की बात यह है कि पढ़े-लिखे लोग इस काम में अशिक्षित लोगों से पीछे हैं। वह बृहस्पतिवार को इस्लामिया डिग्री कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
डीएम शफकत कमाल ने कहा कि पिछले चुनाव में सहारनपुर का मतदान प्रतिशत 74 रहा था, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। यानी सहारनपुर का पहला स्थान रहा था। अब इस स्थान को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
ऐसे में एक-एक मतदाता का 15 फरवरी को मतदान करना बेहद जरूरी है। पिछले आंकड़े उठाकर देखें तो शिक्षित लोग मतदान करने में कम रूची लेते हैं। इस दौरान एडीएम-वित्त एवं राजस्व हरीशचंद्र, चीफ वार्डन राजेश जैन, डिप्टी कंट्रोलर जयराज तोमर, प्राचार्य आरके शर्मा, सुरेंद्र चौहान, मोहम्मद आलम, अनिल भारद्वाज, मोहम्मद यूनुस, डॉ. हंसराज सैनी, नदीम अख्तर, अनवार अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सहारनपुर जिला प्रशासन ने विधान सभा निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके कंट्रोलर जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी हैं।
कोई भी जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी या आम व्यक्ति कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0132-2726838 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर-1800111950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।