फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laying new tiles on top of old tiles

Saharanpur News: पुरानी टाइल्स पर ही लगा रहे नई टाइल्स

Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Laying new tiles on top of old tiles
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में सुंदरीकरण का काम चल रहा है, लेकिन यहां निर्माण कार्यों में अनदेखी से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुरानी टाइल्स को तोड़े बिना ही नई टाइल्स लगाई जा रही है, जिनका लंबे समय तक चलना मुश्किल है। जल्दी काम निपटाने के चक्कर में गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार मौन है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल 110 बेड का है। ओपीडी में दो हजार से अधिक महिलाएं इलाज के लिए आती है। इसके अलावा 24 घंटे में 20 से 30 प्रसव में भी होते हैं, जिनमें सामान्य और ऑपरेशन के शामिल है। अस्पताल में पिछले काफी समय से निर्माण कार्य जारी है। पहले अस्पताल परिसर में टाइल्स लगाने का काम हुआ था। अब काम एसएनसीयू वाली लाइन में नई टाइल्स लगाई जा रही है। काम होने से इस लाइन के वार्ड में भर्ती मरीजों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग में जाने के लिए रास्ता खोला गया है, ताकि मरीज व तीमारदारों को असुविधा न हो। पुरानी टाइल्स को तोड़कर नहीं बल्कि उसके ऊपर ही नई टाइल्स को लगाया जा रहा है। पुरानी टाइल्स तोड़कर रोड़ी गिरने से नई टाइल्स की पकड़ मजबूत बन पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- निर्माण कार्यों की हो चुकी शिकायत
सरकारी अस्पतालों में निर्माण कार्यों की शिकायत शासन में हो चुकी है। नवीन नगर निवासी अशोक कुमार पुंडीर ने निर्माण कार्यों को लेकर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में डाली हुई है। जिसके बाद एक फर्म के भुगतान पर रोक लगी।

-------
अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण होता रहता है। सोमवार को भी निरीक्षण किया। जहां पर कुछ कमियां मिली, उन्हें सुधार के लिए कहा गया।

- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed