फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lawyers and police clashed, jammed

अधिवक्ताओं और पुलिस की नोकझोंक, जाम 16-28-34

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lawyers and police clashed, jammed
एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए बेहट तहसील के अधिवक्ता जीशान अहमद के प्रकरण को लेकर जनपद के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने कलक्ट्रेट के बाहर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस लाइन में उनकी पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। बाद में एसएसपी को ज्ञापन देकर अधिवक्ता को पकड़ने और उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन और कलक्ट्रेट अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीवानी कचहरी से लेकर कलक्ट्रेट तक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर सांकेतिक जाम भी लगाया। बाद में एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर अधिवक्ताओं की एसएसपी से मिलने को लेकर कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा भी किया। बाद में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला, जिन्होंने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने आधी रात में अधिवक्ता के घर दबिश देकर उनको गिरफ्तार किया। उनके परिवार के साथ भी गलत व्यवहार किया, जबकि अगर किसी अधिवक्ता की मामले में संलिप्तता है तो पहले जांच होनी चाहिए। इसको लेकर शासन से भी निर्देश आते हैं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस ने कानून का उल्लंघन करते हुए कार्रवाई की है। अधिवक्ताओं के एकत्र होने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा कार्यालय से बाहर आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद सभी अधिवक्ता पुलिस लाइन से चले गए। अधिवक्ताओं ने जीशान की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक पुंडीर, ठाकुर यशपाल सिंह, रणवीर सिंह राठौर, नितिन शर्मा, मोहन राणा, राजेश सैनी, विकेश खटाना, अंकुर कपिल, असमित कौर, सुरेंद्र सिद्घू, भीम सिंह चौधरी, कामराज सिंह पुंडीर, रणधीर सिंह, राजेंद्र चौहान, आदित्य सिंह, नाथीराम, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते अधिवक्ता

एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

सएसपी कार्यालय पर एसएसपी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता

सएसपी कार्यालय पर एसएसपी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता

दीवानी कचहरी तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी तिराहे से लेकर पुलिस लाइन के लिये जाते अधिवक्ता

दीवानी कचहरी तिराहे से लेकर पुलिस लाइन के लिये जाते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगाते अधिवक्ता

कलेक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रंखला बना कर जाम लगाते अधिवक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed