फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Law and order in shambles, struggle for PDA continues: Pal

कानून व्यवस्था धड़ाम, पीडीए के लिए संघर्ष जारी : पाल

Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Law and order in shambles, struggle for PDA continues: Pal
महावीर चौक ​स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष जिया चौधरी : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने कहा कि पीडीए समाज के संवैधानिक अधिकार, आरक्षण और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष जारी रहेगा। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प पर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है।
विज्ञापन

शाहपुर से साइकिल पर महापुरुषों की तस्वीर लेकर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महापुरुष सम्मान पीडीए विचार संगोष्ठी में पाल ने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने एक साल का संकल्प पूरा किया। कठिन संकल्प व पीडीए समाज के लिए संघर्ष ही समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून का कहीं राज नहीं है। कथित हिंदू संगठन खुलेआम तलवार-फरसे बांटकर एक धर्म के लोगो के संहार की धमकी दे रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राकेश शर्मा, इलम सिंह गुर्जर, साजिद हसन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, विनय पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, अनीता कश्यप, सोमपाल सिंह कोरी मौजूद रहे।

---------------
मुस्लिमों को अपमानित कर रहे संगीत सोम : जिया
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान की आड़ में मुस्लिम समाज को डराया जा रहा है। भाजपा सरकार इसकी आड़ लेकर डिटेंशन सेंटर बनाना चाहती है। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। यदि पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर टिप्पणी की गई तो चुप नहीं बैठेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed