फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last chance to vote in municipal elections

Saharanpur News: नगरीय निकाय चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका

Sat, 11 Mar 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Last chance to vote in municipal elections
सहारनपुर। नगरीय निकायों के चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इन चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका है। इसके लिए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शनिवार यानि आज से शुरू हो जाएगा। इसमें दावे एवं आपत्तियां 17 मार्च तक किए जा सकते हैं। इनके निस्तारण के बाद एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से नगरीय निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू होगा। जो नागरिक एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु के हो चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। शनिवार से लेकर 17 अप्रैल तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इनका निस्तारण कराने के बाद एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के 12 नगरीय निकायों में 921487 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता नगर निगम में और सबसे कम तीतरों नगर पंचायत में हैं।
विज्ञापन


नगरीय निकायों में मतदाताओं की स्थिति
निकाय मतदाता
नगर निगम सहारनपुर 623363
नगर पालिका गंगोह 52411
नगर पालिका देवबंद 85449
नगर पालिका नकुड 20047
नगर पालिका सरसावा 17896
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12951
नगर पंचायत नानौता 20568
नगर पंचायत बेहट 16897
नगर पंचायत चिलकाना 14996
नगर पंचायत तीतरों 9238
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 29683
नगर पंचायत छुटमलपुर 17988
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed