{"_id":"6451654a29f34cd037095d64","slug":"large-quantity-of-fake-aadhaar-cards-found-in-mahanagar-and-deoband-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-1870-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर और देवबंद में भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर और देवबंद में भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड मिले
Wed, 03 May 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग की तैयारी हो रही है। इसका खुलासा महानगर और देवबंद में मिले भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड से हुआ है। शहर में 20 और देवबंद में 48 आधार कार्ड फर्जी मिले है। सभी आधार कार्ड मुस्लिम महिलाओं के नाम से बनाए गए है, जिनमें फोटो चार महिलाओं की और पते भिन्न स्थानों के दिए गए है। पुलिस ने मामले दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर अग्रसेन चौक के पास से 20 आधार कार्ड फर्जी बरामद किए। एक व्यक्ति ने सूचना देकर इन आधार कार्ड को बरामद किया। इन कार्ड पर एक ही महिला का फोटो लगा था, जबकि उसके पते भिन्न-भिन्न स्थानों के थे। इस संबंध में कैंप चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह की ओर से अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है।
उधर, देवबंद में भी चार महिलाओं के 48 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए है। इन चारों महिलाओं के फोटो लगा कर ये कार्ड बनाए गए थे। इन पर भी देवबंद को विभिन्न स्थानों का पता दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में भी देवबंद थाने पर धोधाखडी, फर्जी दस्तावेज बनाने आदि संगीन धाराओं में अज्ञात में मुदकमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस कार्ड को प्रयोग फर्जी वोटिंग के लिए किया जाना था। इन कार्ड पर जिन महिलाओं के फोटो है और पते दर्ज है उनकी जांच की जा रही है।