गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भूमाफिया टीम ने हिंडन नदी की भूमि पर कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त करा दिया।
एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रसूलपुर पापडे़की में हिंडन नदी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके गेहूं की फसल बो दी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एंटी भूमाफिया टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 60 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसे नष्ट कर दिया। भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए सिंचाई विभाग के सपुर्द कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, राजस्व निरीक्षक निरजन सिंह, लेखपाल सचिन कुमार, दुर्वेश कुमार, सत्य कुमार, चंचल, प्रेम शंकर तिवारी आदि रहे।