फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laddu Gopal went sedan

पालकी में चले लड्डू गोपाल

Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal went sedan
रथ खींचते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा रविवार को नगर में बड़े श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में चार बैंड, 20 झांकियां, अखाडे़ और डांस पार्टियां शामिल रहे। जगह जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


श्री सुदर्शन क्लब के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा से पूर्व मोहल्ला बाबूराय स्थित लड्डू गोपाल मंदिर में महंत सुशील शर्मा, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह और प्रदीप गोयल द्वारा झंडा पूजन कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य पूजन पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, ऋषिपाल मित्तल और उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग ने कराया। कमल गर्ग बर्फ वाले और उमेश गर्ग सर्राफ ने सर्वाधिक बोली बोलकर ठाकुर जी की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपांशु गोयल, संजय तायल, कर्ण गोयल, पीयूष गोयल, अनुज शम्भु, विपिन वर्मा, राकेश गोयल और सुधीर अग्रवाल को संचालन की जिम्मेदारी देते हुए झंडियां सौंपी गई। 

 शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में चार बैंड, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती हुई करीब बीस मनोहारी झांकियां, अखाडे़ और डांस पार्टियां शामिल रही। छोटे लड्डू गोपाल पालकी में विराजमान चल रहे थे जबकि मुख्य रथ पर ठाकुर जी के स्वरूप को सजाया गया था। रथ को घोड़ों के बजाय श्रद्धालु स्वयं खींच रहे थे। 
क्लब प्रबंधक ब्रजमोहन वर्मा, अध्यक्ष अर्पित गोयल, संयोजक अनमोल बंसल हिमांशु माहेश्वरी, अशोक गुप्ता, अंकित अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा में श्री महर्षि कश्यप गुरु कालू बाबा युवा समिति की और से प्रथम बार महर्षि कश्यप की रथ झांकी भी निकाली गई।

इसके अलावा मोहल्ला महलतला के बच्चों ने भारत माता की मनमोहक झांकी निकाली। भारत माता की झांकी के आगे तिरंगा लेकर बच्चें देशभक्ति के गीतो पर झूमते गाते चल रहे थे। 


हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरागत मिशाल को कायम रखते हुए चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने पालिका के सभासदों के साथ शिवचौंक पर शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने शोभायात्रा के संचालकों और संस्था पदाधिकारियों को माला और पगड़ी पहनाई। पूर्व वाइस चेयरमैन कुमार फौजी, सभासद सुहेल खान, मनीष सीटू, इंतजार लालू, आशू गर्ग  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed