फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lack of resources in hospital

अस्पताल में संसाधनों का अभाव

Thu, 30 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of resources in hospital
जिला अस्पताल में चिकित्सक के कमरे के बाहर कतार में लगे मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर के बीमारों का एकमात्र सहारा जिला अस्पताल सरकारी संसाधनों के अभाव में ही दम तोड़ रहा है। आलम यह है कि मरीजों और तिमारदारों को मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पानी और सड़क तक बदहाल है। तिमारदारों के लिए बने रैन बसेरे वाहनों के पार्किंग में तब्दील हो गई। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को घंटो-घंटों इंतजार करना पड़ता है। बेड और अन्य संसाधनों के चलते मरीजों का इलाज भी जुगाड़ से किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर देहात तक स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के चलते मरीजों का दर्द कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में स्वीकृत पद पर आधे से ज्यादा चिकित्सकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मरीजों को सही इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही हाल देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी है। अस्पताल परिसर में हैंडपंप तो करीब आधा दर्जन हैं, मगर एक भी चालू हालत में नहीं है। विकलांगों के लिए बनाए गए शौचालय में ताला लगा हुआ है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।  

सफेद हाथी बना है बर्न विभाग ः सहारनपुर। जिला अस्पताल में बर्न विभाग हुआ है, मगर वह भी बदहाली का शिकार है। इस भीषण गर्मी में बर्न वार्ड में एयर कंडीशन और कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। बर्न केस का ट्रीटमेंट करने की बजाय यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।


जनपद पर नजर 
जिले की आबादी: 346682 
जिला अस्पताल: 01 
सीएचसी: 13
ब्लॉक पीएससी- 3
एडिशनल पीएससी- 37

चिकित्सकों की स्थिति 
नगर क्षेत्र 
स्वीकृत पद        तैनात        पद खाली 
61                    28            33 
देहात क्षेत्र 
स्वीकृत पद        तैनात        पद खाली 
185                   45            140 

अधिकारी कहिन 
अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास किए जाते रहे हैं। जिन पदों पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं है, उसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर सेवा देने की कोशिश हमारी रहती है।
- सईद मोहम्मद, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed