फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lachhiman ati laghavam so nak kaan binu kinhi

लछिमन अति लाघवं सो नाक कान बिनु कीन्हि

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lachhiman ati laghavam so nak kaan binu kinhi
आशुतोष रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री रामलीलाओं में सूर्पनखा की नाक काटने सहित अनेक लीलाओं का मंचन किया गया। लछिमन अति लाघवं सो नाक कान बिनु कीन्हि, ताके कर रावन कहं मनौ चुनौती दीन्हि, श्रीराम का इशारा पाकर लक्ष्मण सूर्पनखा के नाक कान काट लेते हैं।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा टीटू कॉलोनी में सूर्पनखा की नाक काटने का मंचन किया। लक्ष्मण और सूर्पनखा के बीच हुए संवाद पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। सूर्पनखा ने अपना राक्षसी रूप दिखाया तो लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। इस दृश्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, महामंत्री जसबीर मोघा, संचालक सुरेंद्र मोघा, प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, चेतन कौशिक, मोहम्मद फारूख मौजूद रहे। रेलवे कॉलोनी में रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा प्रोजेक्टर के जरिए राम वनवास की लीला दिखाई गई। इस दौरान प्रधान चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरि श्याम शर्मा, हरीश त्यागी, बलजीत जायसवाल, डॉ. शिवकुमार, राजेंद्र कपूर, धीरज, विनायक मौजूद रहे। सुपर क्लब द्वारा नुमाइश कैंप में आयोजित रामलीला में राम वनवास की लीला दिखाई गई। इस दौरान प्रधान काका सूरी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, संजीव खुराना, संजीव मनचंदा मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला सभा द्वारा गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन में ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, मनुज तायल, मुकेश सिंघल, सिद्धार्थ बंसल, अनिल अग्रवाल, अमित गर्ग, मान सिंह जैन मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइश कैंप में जगदीश भंडारी के निर्देशन में सीता स्वयंवर की लीला दिखाई गई। इससे पूर्व शुभारंभ भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह बग्गा ने किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक सुभाष गंगा, अध्यक्ष राजन कोचर, महामंत्री दीपक जुनेजा, लखन कालड़ा, रतन बजाज, गुलशन फुटेला, अशोक बजाज, विनीत ऋषि, मतीश्वर चानना, कमल चुग मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री रामलीला कमेटी के मैदान श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा आयोजित लीला में भरत मिलाप मंचन किया गया। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, संदीप भाटिया, संजय भसीन, अनूप अहलूवालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed