{"_id":"625c5ce4ff67761e2e5c332d","slug":"kurukshetra-s-female-wrestler-preet-beat-pawan-saharanpur-news-mrt5849379176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र की महिला पहलवान प्रीत ने पवन को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र की महिला पहलवान प्रीत ने पवन को दी पटखनी
विज्ञापन
कुश्ती करती महिला पहलवान।
- फोटो : SAHARANPUR
कुरुक्षेत्र की महिला पहलवान प्रीत ने पवन को दी पटखनी
चिलकाना (सहारनपुर)। बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी मेले में रविवार को राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल अखाड़ा के तत्वाधान में चल रहे दंगल का शुभारंभ नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के बड़े भाई डॉ. विकेश चौधरी ने फीता काटकर तथा पहलवानों का परिचय कराकर किया। रविवार को दंगल में महिला पहलवानों का दबदबा रहा।
दंगल की पहली कुश्ती दिल्ली की महिला पहलवान महक और हरियाणा के कैथल की महिला पहलवान एकता के बीच हुई, जिसमें एकता ने पहलवान महक को मात दी। इसके बाद की कुश्ती में कलियर के पहलवान बाबा मोनिस अली ने मुजफ्फरनगर के सोनू पहलवान को हराया।
दंगल में महिला पहलवानों के बीच अगली कुश्ती प्रीत पहलवान दिल्ली और हिमानी पहलवान कैथल हरियाणा के बीच हुई। दस मिनट तक चली इस कुश्ती में हरियाणा की हिमानी ने दिल्ली की प्रीत पहलवान को मात दी।
विज्ञापन
दंगल की आकर्षण का केंद्र रही महिला पहलवान प्रीत और पुरुष पहलवान पवन के बीच की कुश्ती। सात मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती में कुरुक्षेत्र की महिला पहलवान प्रीत ने मुजफ्फरनगर के पुरुष पहलवान पवन को मात दी । दंगल में पटनी के पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी, नवनीत सैनी, प्रेम सैनी, महिला कोच कविता, प्रदीप शास्त्री, बाबा लड्डी, अमजद दाहा आदि रहे।