फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid vaccination campaign paid off, 32 thousand people got vaccination

कोविड टीकाकरण की मुहिम लाई रंग, लगी 32 हजार को वैक्सीन

Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination campaign paid off, 32 thousand people got vaccination
कोविड टीकाकरण की मुहिम रंग लाई, 32 हजार लोगों का हुआ वैक्सिनेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में राशन कार्ड धारकों के कोविडरोधी टीकाकरण की मुहिम रंग लाई है। शनिवार को जिले के 331 राशन डिपो पर 32470 कार्ड धारकों का टीकाकरण हुआ है। इनमें से 16860 कार्ड धारकों को पहली और 15610 को दूसरी डोज लगी है। अभी पांच दिन ओर टीकाकरण अभियान चलेगा।
कोराना रोधी टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने शनिवार से अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले के 331 राशन डिपो पर टीकाकरण कराया गया। इसमें खाद्यान्न लेने आए कार्ड धारक से कोरोना वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया। जिन राशन कार्ड धारकों ने टीकाकरण नहीं कराया उन्हें राशन डीलर ने इसके लिए प्रेरित किया। राशन डिपो पर मौजूद आशा, एएनएम आदि ने राशन कार्ड धारकों का टीकाकरण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 331 राशन डीलरों के यहां कोविड टीकाकरण कराया गया। शनिवार को कोविडरोधी टीका लगवाने वाले 32470 राशन कार्ड धारकों में से 16860 को पहला और 15610 को दूसरा टीका लगा है।
विज्ञापन

300 राशन डिपो पर टीकाकरण आज
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सोमवार (आज) भी जनपद के 300 राशन डिपो पर कोविड रोधी टीकाकरण होगा। जिन राशनकार्ड धारकों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों का कोविड टीकाकरण
विकासखंड टीकाकरण
गंगोह 3622
मुजफ्फराबाद 3967
पुंवारका 1707
रामपुर मनिहारान 1544
सरसावा 1629
देवबंद 2322
नागल 1855
नकुड़ 3293
नानौता 1544
साढ़ौली कदीम 2277
बलियाखेड़ी 1871
शहर 6839
योग 32470
नोट: पूर्ति विभाग के 20 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed