फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid-19 coaches will be installed for patients at the station

स्टेशन पर मरीजों के लिए लगेंगे कोविड-19 कोच

Sun, 14 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 coaches will be installed for patients at the station
सहारनपुर। अनलॉक एक के दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए रेलवे और राज्य सरकार के समन्वय से कोविड-19 कोच लगाए जाएंगे। फिलहाल स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगाने की तैयारी है। इनमें आठ कोच सामान्य श्रेणी के होंगे, बाकी दो कोच वातानुकूलित रहेंगे। इन कोचों में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए जरूरी दवाओं से लेकर अन्य चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही शासन की ओर से सहारनपुर के अलावा चंदौली, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, गौंडा, बरेली, सहारनपुर, सोनभद्र, बिजनौर, बलिया, फैजाबाद, गाजीपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, देवरिया, मिर्जापुर, भदोही, मिर्जापुर और कासगंज में रेलवे के समन्वय से ऐसे कोविड कोच तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कोविड कोच की प्रस्तावित व्यवस्था में एक कोच में 16 मरीजों के उपचार का प्रबंध रहेगा। इस तरह 10 कोचों में 160 मरीजों तक के उपचार का इंतजाम होगा। दो वातानुकूलित कोच इलाज में सहयोगी चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्टाफ के लिए होंगे। रेलवे और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल के रूप में निगरानी करेंगे। जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली ने बताया कि कोविड-19 कोचों के बारे में दिशा निर्देश मिले हैं। सरकार की गाइड लाइंस के अनुरूप इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed