{"_id":"58e93d0a4f1c1bbf7a5b4db2","slug":"know-crop-damages","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों की क्षति का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों की क्षति का जायजा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर क्षेत्र में ओलों से हुए नुकसान का जायजा लेती राजस्व टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को बेहट तहसीलदार योगेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में राजस्व टीम ने गांवों का दौरा कर किसानों से बात की। इनके साथ सहारनपुर से आए कुछ भाजपा नेता भी रहे।
योगेंद्र यादव सुबह अपनी टीम के साथ सबसे पहले रसूलपुर पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों को साथ लेकर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद टीम शेरपुर खानाजादपुर, चाणचक, मनोहरपुर, तोता टांडा आदि में भी भ्रमण कर किसानों की विपदा सुनी।
किसानों ने बताया कि उनकी आधी से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में लागत भी निकल पाना मुश्किल दिख रहा है। इसके चलते किसानों की पीड़ा कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। उनके साथ नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया, कानूनगो रामेंद्र सिंह के साथ ही हलके के लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जबकि, सहारनपुर से आए भाजपा के अनुज राणा गदरहेड़ी, ठा. राजबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, सुधीर पंवार, अमित पंवार, अमित त्यागी, विनोद गुप्ता, आशु गुनारसा, दूबे सिंह कांबोज आदि मौजूद रहे।