फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kisan Mazdoor Union will take out a journey with a 75-foot tricolor

किसान मजदूर यूनियन लठैत निकालेगी 75 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Union will take out a journey with a 75-foot tricolor
छुटमलपुर में शाह बदर को मनोनयन पत्र देते राष्ट्रीध्य अध्यक्ष अजय पुंडीर - फोटो : SAHARANPUR
किसान मजदूर यूनियन लठैत निकालेगी 75 फुट के तिरंगे के साथ यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने छुटमलपुर निवासी शाह बदर को यूनियन का मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को कस्बे में यूनियन 75 फीट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकालेगी।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है। गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं कराने वाली सरकार बैंक कर्ज और बिजली बिलों की आरसी काट कर उसकी जबरन वसूली कर रही है। सरकार चीनी मिलों की आरसी काट कर गन्ना बकाया वसूल कर किसानों को दिलाए ताकि किसान अपने जरूरी खर्च पूरे कर सके। कुशलपाल कांबोज और डॉ. सोमबीर सैनी ने कहा कि उनका संगठन किसान हितों के लिए अनवरत संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को छुटमलपुर में 75 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भागेदारी के लिए किसानों से आह्वान किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शाह बदर ने कहा कि वे अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाएंगेे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह मिंटू, हाजी सलीम, राजवीर सिंह, डॉ. सोहेल, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. शौकत, राव मोहम्मद दानिश, हाफिज मुस्तकीम, राव नूर आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed