फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Killer absconding for 25 years arrested from Jammu and Kashmir

सहारनपुर: 25 साल से फरार हत्यारा जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Killer absconding for 25 years arrested from Jammu and Kashmir
कोतवाली मंडी पुलिस गिरफ्त में 25 साल से फरार चल रहा हत्या का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहे हत्या के दोषी को क्राइम ब्रांच और कोतवाली मंडी पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसको निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसने हाईकोर्ट में निचली अदालत के निर्णय को चुनौती दी थी। जहां से उसको जमानत मिल गई थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 1991 में कोतवाली मंडी क्षेत्र के पुल कंबोहान निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र अय्याज की पुल कंबोहान पर रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में शाहनवाज निवासी मोहल्ला चरवरबादारान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद भी बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 1994 में कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर शाहनवाज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद 1995 में शाहनवाज और उसके परिजनों ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जहां से शाहनवाज को जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद से वह फरार हो गया। पुलिस ने शाहनवाज पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। कोर्ट में तारीखों पर न आने की वजह से गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच और थाना मंडी पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह शाहनवाज को जम्मू-कश्मीर के जनपद अनंतनाग के लाल चौक से गिरफ्तार कर लिया।


पहचान छिपाकर रह रहा था
जमानत लेने के बाद शाहनवाज वेस्ट यूपी के कई जिलों में भी छिपा रहा। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में कपड़ों की दुकान लगा रहा था। उसने कई नाम रखे हुए थे। पुलिस ने रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली तो शाहनवाज की लोकेशन मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed