फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kidnapped student from college, took her to hotel and raped her

Saharanpur: छात्रा को काॅलेज से अगवा कर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Wed, 08 May 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 May 2024 01:23 AM IST
सार

बिहारीगढ़ में दो युवकों ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पॉलिटेक्निक की छात्रा को उसके काॅलेज से कार में अगवा कर भगवानपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Kidnapped student from college, took her to hotel and raped her
दुष्कर्म मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में दो युवकों ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पॉलिटेक्निक की छात्रा को उसके काॅलेज से कार में अगवा कर भगवानपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। इसके बाद थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को उसकी लड़की कुम्हारहेड़ा स्थित एक पॉलिटेक्निक में पढ़ने गई थी। आरोप है कि वहां से बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमगढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र रणजीत और उसके साथी फतेहपुर थाने के गांव रसूलपुर कलां निवासी लोकेश पुत्र सौराज ने उसे कार में अगवा कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी उसे लेकर भगवानपुर स्थित एक होटल में पहुंचे जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर छोड़ दिया। किसी तरह पीड़िता देर शाम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन मंगलवार को उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनो आरोपियों को पुलिस ने दामोदराबाद घूम पर स्थित टीन शेड से धर दबोचा। वे कहीं फरार होने की फिराक में थे। दोनों को कोर्ट मेें पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed