फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kheda Afghan and Nawazpur won cricket matches

खेड़ा अफगान और नवाजपुर ने जीते क्रिकेट मैच

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kheda Afghan and Nawazpur won cricket matches
अंबेहटा (सहारनपुर)। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित मैत्री मैच अफगान क्रिकेट क्लब खेड़ा अफगान ने एकता क्रिकेट क्लब अंबेहटा को दो विकेट से हराकर जीत लिया। उधर, दूसरे मैच में नवाजपुर ने ताताहेड़ी को आठ विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

एकता क्लब टीम के कप्तान सेठपाल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। इसमें दानिश शफीक के 88, सुमित कीपर के 52, कप्तान सेठपाल के 30, संजय कुमार के 32 रनों की बदौलत 20 ओवर में 246 रनों का विशाल लक्ष्य अफगान क्लब की टीम के सामने रखा। खेड़ा अफगान के गेंदबाजों उमर व फरमान ने दो-दो विकेट और खुर्रम खान ने एक विकेट लिया। खेड़ा अफगान की टीम के बल्लेबाज हसीन खान ने ताबड़तोड़ 86 रनों की नाबाद पारी खेली तथा तालिब ने मात्र 18 गेंदों पर 56 रनों की आतिशी पारी खेलकर एकता क्लब के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। अफगान क्रिकेट क्लब खेड़ा अफगान ने दो विकेट शेष रहते मैच जीत किया। संजीव शर्मा, संजय कुमार ने तीन-तीन, मरगूब अंसारी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच हसीन खान को दिया गया। अंपायर अर्चित शर्मा व सलमान, स्कोरर शाकिब रहे। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी कोच अर्जुन सिंह, अनिल कुमार, उमर खान, समरेज, अब्दुल्ला, काशिफ खान, संजीव शर्मा, पिंकू वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, नवाजपुर में हुए क्रिकेट मैच में नवाजपुर टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते ताताहेड़ी टीम ने आठ ओवर में आल आउट होकर 59 रन का लक्ष्य विपक्ष नवाजपुर टीम के समक्ष रखा। नवाजपुर की तरफ से लालू ने तीन शानदार विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवाजपुर की धमाकेदार बल्लेबाजों में हुए जुनैद ने 24 व सावेज 20 रन बनाते हुए 4.3 ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नवाजपुर के गेंदबाज लालू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर दानिश व फारुख रहे। चौ. महक सिंह, रवि कुमार, सनी चौधरी, सतीश कुमार, संजय कुमार, शौकीन, मास्टर कादिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed