फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keeping a fast on Ahoi, wishing for a bright future for the children

अहोई पर व्रत रखकर की संतान के उज्जवल भविष्य की कामना

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Keeping a fast on Ahoi, wishing for a bright future for the children
गंगोह में अहोई अष्टमी का पर्व कथा सुनती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में अहोई पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अहोई माता की कथा सुनकर बायना निकाला और शाम को तारा देखकर व्रत खोला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अहोई पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम महिलाओं ने घरों में अहोई माता के चित्र व मूर्ति पर तिलक कर पूजा अर्चना की और व्रत का संकल्प लिया। इसके साथ ही संतान की उम्र के हिसाब धागे में चांदी के छल्ले (बच्चे) डाले गए। दोपहर बाद महिलाओं ने एकत्र होकर अहोई माता की कथा सुनी। इसके साथ ही संतान की उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की, जिसके बाद बायना निकालकर घर की बुजुर्ग महिलाओं को दिया गया। इस मौके पर प्रसाद में अहोई माता को मीठे पुड़े का भोग लगाकर आरती उतारी गई। कई जगहों पर घर में गन्ने का पूजन भी हुआ। पुत्रों के अलावा महिलाओं ने पुत्रियों के लिए भी व्रत रखा। शाम के समय महिलाओं ने छतों पर जाकर तारा देखकर व्रत खोला और धूप व दीपक जलाकर प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

इसके अलावा महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, घंटाघर के हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरों में शाम के समय महिलाओं ने दीपक जलाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सोशल मीडिया पर भी दी बधाई
महिलाओं ने अपनी संतान को तिलक और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए फोटो व वीडियो डालकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही सभी के लिए मंगलकामना भी की गई। अहोई पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साहित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed