फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep small children forcibly Rosa sin

छोटे बच्चों को जबरन रोजा रखवाना गुनाह

Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Keep small children forcibly Rosa sin
रमजान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में इमाम सहारनपुर कारी सैय्यद इसहाक़ गोरा की अगुवाई में बनाई गई हेल्पलाइन पर रोजेदारों ने सवाल पूछ कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन


सवाल : बुशरा जावेद ने मुजफ्फरनगर से जानना चाहा कि उनका बेटा जिसकी आयु 6 वर्ष है, उनके सुसराल वाले चाहते हैं कि वह रोजा रखे, क्योंकि उनके यहां इतनी उम्र में रोजा रखने की परंपरा है। ऐसी सूरत में शरीयत क्या कहती है? शरीयत के हिसाब से बच्चों को कितनी आयु में रोजा रखवाना चाहिए? 


जवाब :  पांच-छह वर्ष के बच्चों को नाम व शोहरत के लिए या रस्म एवं रिवाज की खातिर रोजा रखवाना मुनासिब नहीं है, बल्कि ये एक तरह का गुनाह है कि उनको जबरदस्ती रोजा रखवाया जाए।

विज्ञापन

 

शरीयत में है कि लड़का या लड़की बालिग हो जाए यानी चांद की तारीखों के एतबार से 15 साल के बालिग समझे जाएंगे, परंतु शर्त ये भी है कि बालिग होने के जो पहचान होती है वो लड़की या लड़के को 15 वर्ष से पहले ही होना शुरू हो जाए तो तब भी उनको बालिग समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्चों को रोजा रखवाने की आदत शुरू कराने का बेहतर तरीका ये है कि  बच्चे जब 10 या 11 वर्ष के हो जाएं तो उनसे रोजा रखवाया जाए, ताकि बालिग होते-होते वह रोजा रखने के आदी हो जाएं। 


सवाल : अनस रहमान ने अशोक नगर से मालूम किया कि उनकी महीना आमदनी तकरीबन 70 हजार है, परंतु साल भर तक उनके पास निसाब की मिकदार जमा नहीं होती, क्या ऐसी सूरत में भी उन पर जकात फ़र्ज है?


 जवाब : जी नहीं! जिस व्यक्ति की आमदनी माकूल है, परंतु साल भर तक उसके पास निसाब की मिकदार जमा नहीं रहती तो उस पर जकात वाजिब नहीं। 

 

सवाल : हाफ़िज अदनान ने रायपुर से पूछा कि अगर कोई व्यक्ति तरावीह में कुरान सुनाने पर पैसे की मांग करता है और लेता है। ऐसे व्यक्ति के पीछे नमाज ए तरावीह में कुरान सुनना कैसा है? इस तरह पैसा लेना सही है? 

 

जवाब : हाफ़िज ए कुरान मिले या ना मिले, अगर कोई व्यक्ति कुरान सुनाने पर उजरत या पैसा मांगता है तो छोटी सूरतों से नमाज ए तरावीह अदा कर लेना बेहतर है, पैसा दे कर कुरान ना सुनें, क्योंकि कुरान सुनाने पर उजरत लेना और देना दोनों हराम हैं। 



हेल्पलाइन में इस तरह कॉल करें
दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक इन नंबरों पर रोजेदार शरीयत की रोशनी में अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। नंबर ये हैं। 9897399207, 8923636608, 9319462031, 9319309995

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed